पूर्व प्रधान की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया नेशनल हाइवे जाम,हाइवे के दोनों तरफ लगी लंबी लाइन

कौशाम्बी: पूर्व प्रधान की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया नेशनल हाइवे जाम,हाइवे के दोनों तरफ लगी लंबी लाइन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में पूर्व प्रधान की गोली लगने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई,पूर्व प्रधान की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने और हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर नेशनल हाइवे को मानव श्रृंखला बनकर चक्का जाम कर दिया, नेशनल हाइवे के जाम हो जाने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई,हाइवे जाम होने की जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों को समझाने में जुटी हुई है।

मामला संदीपन थाना क्षेत्र का है जहा सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व प्रधान मनोज कुमार को अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी थी,जिन्हें इलाज के लिए प्रयागराज में SRN हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था,जिनकी मंगलवार की दोपहर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पूर्व प्रधान की मौत के बाद पुलिस ने अभी तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया,यही नहीं किसी भी हत्यारे की अभी तक गिरफ्तारी भी नहीं की गई,जिससे आक्रोशित होकर सैकड़ो ग्रामीण शाम को पहुंचे और गाड़ी और मानव श्रृंखला के माध्यम से नेशनल हाइवे को जाम कर दिया,नेशनल हाइवे जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई।

हाइवे जाम होने की जानकारी होने पर संदीप घाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने और जाम को खुलवाने में जुटी हुई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor