नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से की मुलाकात,विकास पर की चर्चा

कौशाम्बी: नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से की मुलाकात,विकास पर की चर्चा,

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज “फौजी” ने उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा की।

इस दौरान वीरेंद्र सरोज “फौजी” ने कौशाम्बी जनपद के विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और आम जनता से जुड़े अहम विषयों को मजबूती से रखा। डिप्टी सीएम ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

मुलाकात के दौरान ड्यूटी सीएम का सरल, सहज और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार एक बार फिर झलकता नजर आया। उनका मार्गदर्शन न केवल प्रेरणादायक रहा, बल्कि जनसेवा के प्रति समर्पण को और अधिक सुदृढ़ करने वाला भी साबित हुआ।

वीरेंद्र सरोज “फौजी” ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और वे स्वयं भी क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि डिप्टी सीएम के मार्गदर्शन से कौशाम्बी में विकास को और गति मिलेगी।

अंत में उन्होंने डिप्टी सीएम के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व प्रदेश के लिए ऊर्जा और विश्वास का प्रतीक है।

यह मुलाकात न सिर्फ शिष्टाचार तक सीमित रही, बल्कि क्षेत्रीय विकास और संगठनात्मक मजबूती को लेकर भी अहम मानी जा रही है।

वीरेंद्र सरोज “फौजी” की सक्रियता और पकड़ एक बार फिर सुर्खियों में है, जिससे क्षेत्रीय राजनीति में उनकी भूमिका और मजबूत होती दिखाई दे रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor