कौशाम्बी: भीषण गर्मी एवं हीट वेव,लू के दृष्टिगत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने “क्या करें, क्या न करें” की एडवाइजरी की जारी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में भीषण गर्मी एवं हीट वेव,लू के दृष्टिगत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने “क्या करें, क्या न करें” की एडवाइजरी जारी की है।
क्या करें, क्या न करें
• कड़ी धूप में बाहर न निकलें, खासकर दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक के बीच में।
• जितनी बार हो सके पानी पियें, प्यास न लगे तो भी पानी पियें।
• हल्के रंग के ढीले ढाले सूती कपड़े पहनें। धूप से बचने के लिए गमछा, टोपी, छाता, धूप का चश्मा, जूते और चप्पल का इस्तेमाल करें।
• यात्रा करते समय अपने साथ पानी रखें।
• अगर आपका काम बाहर का है तो, टोपी, गमछा या छाते का इस्तेमाल जरूर करें और गीले कपड़े को अपने चेहरे, सिर और गर्दन पर रखें।
• अगर आपकी तबियत ठीक न लगे या चक्कर आए तो तुरन्त डॉक्टर से सम्पर्क करें।
• घर में बना पेय पदार्थ जैसे कि लस्सी, नमक चीनी का घोल, नींबू पानी, छांछ, आम का पना इत्यादि का सेवन करें
• जानवरों को छांव में रखें और उन्हें खूब पानी पीने को दें।
• अपने घर को ठंडा रखें, पर्दे, शटर आदि का इस्तेमाल करें। रात में खिड़कियाँ खुली रखें।
• शराब, चाय, कॉफी जैसे पेय पदार्थों का इस्तेमाल न करें।
खिड़की को रिफ्लेक्टर जैसे एल्युमीनियम पन्नी, गत्ते इत्यादि से ढक कर रखें, ताकि बाहर की गर्मी को अन्दर आने से रोका जा सके।
• उन खिड़कियों व दरवाजों पर जिनसे दोपहर के समय गर्म हवाएँ आती है, काले पर्दे लगाकर रखना चाहिए।
• स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान को सुनें और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सतर्क रहें।
• आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लें।
• धूप में खड़े वाहनों में बच्चों एवं पालतू जानवरों को न छोड़ें।
• खाना बनाते समय कमरे की खिड़की एवं दरवाजे खुले रखें, जिससे हवा का आना जाना बना रहे।
• नशीले पदार्थ, शराब तथा अल्कोहल के सेवन से बचें।
• उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचें। बासी भोजन न करें।
• बच्चों व पालतू जानवरों को कभी भी बंद वाहन में अकेला न छोड़ें।
• जहाँ तक संभव हो घर में ही रहें तथा सूर्य के सम्पर्क से बचें।
• सूर्य के ताप से बचने के लिए जहाँ तक संभव हो घर की निचली मंजिल पर रहें।
• संतुलित, हल्का व नियमित भोजन करें।
• घर से बाहर अपने शरीर व सिर को कपडे या टोपी से ढक कर रखें।








