5 दिन पहले सड़क किनारे मिले महिला के शव का खुलासा,अवैध देह व्यापार को लेकर हुए विवाद में महिला की हुई थी हत्या,एक महिला और उसके दो भतीजे अरेस्ट

कौशाम्बी: 5 दिन पहले सड़क किनारे मिले महिला के शव का खुलासा,अवैध देह व्यापार को लेकर हुए विवाद में महिला की हुई थी हत्या,एक महिला और उसके दो भतीजे अरेस्ट,

यूपी के कौशाम्बी जिले में 5 दिन पहले सड़क के किनारे मिले महिला के शव की शिनाख्त हो गई है,महिला की शिनाख्त मंगलावती पत्नी इंदर लोधी निवासी भगतन का पूरा थाना मंझनपुर के रूप में हुई है,महिला की हत्या अवैध देह व्यापार के चलते हुए विवाद में की गई थी,महिला की हत्या के आरोप में पुलिस और SOG ने एक महिला और उसके दो भतीजों को अरेस्ट किया है।पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय पेश किया है।

मामला पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र का है जहा बैरमपुर रोड पर 15 मई को एक महिला का शव मिला था,मृतका के सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या की गई थी,एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया था।पुलिस टीम मामले की खुलासे में जुटी हुई थी।

एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने प्रेस वार्ता कर बताया कि महिला का शव मिला था,जिसकी जांच के लिए टीम का गठन किया गया था, जांच के दौरान जिले की SOG और पुलिस टीमों ने CCTV कैमरों और इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की सहायता से महिला को जाते हुए देखा, जिसमें एक एको स्पोर्ट कार दिखाई पड़ी,आशंका पर पुलिस टीम ने प्रयागराज के फाफामऊ में रहने वाली एक महिला अनूपा देवी पत्नी दिनेश राय निवासी आजमगढ़ को जांच के दायरे में लिया और मामले का खुलासा हो गया,जिसके बाद पुलिस ने उक्त महिला अनूपा और उसके दो भतीजों को अरेस्ट किया है।

आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ बताया कि वह लोग मृतका से पिछले दो साल से संपर्क थे और अनैतिक देह व्यापार का काम करते थे,वह लोग एक साथ एक काम से चित्रकूट जा रहे थे,रुपयोंके लेनदेन को लेकर आपस में विवाद हो गया,विवाद के दौरान मृतका मंगलावती ने उसके कार चालक को लात मार दी जिससे कार अनियंत्रित हो गई,जिससे नाराज होकर उन लोगों ने मिलकर मंगलावती की हत्या कर दिया,जिससे उसकी मौत हो गई,जिसके बाद वह लोग उसके शव को सड़क के किनारे फेंक दिया था।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor