दस प्रतिशत बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी,गैस सिलेंडर के बढ़े दामों व अनियमित बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेस का चरवा में प्रदर्शन

कौशाम्बी: दस प्रतिशत बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी,गैस सिलेंडर के बढ़े दामों व अनियमित बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेस का चरवा में प्रदर्शन,

यूपी में विगत दिनों सरकार के द्वारा बिजली के 10% सरचार्ज बढ़ाए जाने व व्यवसायिक गैस सिलेंडर एवं छोटे गैस सिलेंडर और अघोषित अनियमित बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को चरवा में जोरदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष कांग्रेस गौरव पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार ने यह सिद्ध कर दिया कि वो गरीबों एवं आम जनता की पार्टी नहीं बल्कि अमीरों की सरकार है वो केवल अमीरों का उद्धार चाहती है, बिजली के दामों के 10% वृद्धि कर आमजनता की जेबों पर गहरा प्रभाव डाला है,गैस सिलेंडर के दाम को बढ़ाकर व्यापारियों की रोजी रोटी पर चोट दे रही है। इसके साथ ही आमजनता बिजली के अनियमित कटौती एवं बिना किसी रोस्टर के बिजली से परेशान हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल जनता से पैसा लेना जानती है न कि उसके उद्धार चाहती हो। यह भाजपा सरकार ने सिद्ध कर दिया कि वो अमीरों को और अमीर एवं गरीबों को और गरीब करने वाली सरकार चल रही है । जनता अब इनके मनसूबे को कभी कामयाब नहीं होने देगी।

इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने यह भी बताया कि चरवा में टाटा फीडर,काजू फीडर और समूचे नगर में बिना रोस्टर के बिजली दी जा रही है जब चाहते है तब काटते हैं जब चाहते है तब बिजली देते है। लेकिन अब इनकी मनमानी की सीमा पार हो चुकी है अगर इन नियमों में सुधार नहीं हुआ तो हम बड़ा जन आंदोलन करेंगे और जनता को उसका अधिकार दिलाएंगे। और भाजपा सरकार को आम जनता अब इनको इन्हीं के भाषा में जवाब देगी।

इस मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष राम सूरत रैदास,उदय यादव,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला, श्याम सिंह भदौरिया,जिला सचिव जयप्रकाश जायसवाल,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव,ब्लाक अध्यक्ष मंझनपुर प्रदीप सिंह पटेल,नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय, हेमंत रावत, इंद्रपाल रैदास, बिफई लाल,राकेश पाल,व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश केसरवानी,रोहित पाल,प्रियांशु त्रिपाठी,आलोक त्रिपाठी, अनिल यादव,बड़का रैदास,मंजीत सिंह,अवधेश कुमार,संदीप कुमार,प्रदीप गौतम,राहुल यादव,सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे!

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor