कौशाम्बी: पत्नी की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में अरेस्ट,फायरिंग में आरोपी के पैर में लगी गोली,
यूपी के कौशाम्बी जिले में पत्नी की हत्या के फरार आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अरेस्ट कर लिया है। पुलिस टीम पर आरोपी शिवभोला ने घिरने पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और एक बाइक भी बरामद हुई है।
मामला महेवाघाट थाना क्षेत्र के घोघपुर गांव का है जहा मंगलवार की रात घरेलू विवाद के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी,पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी शिवभोला की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। इसी दौरान पुलिस को आरोपी की लोकेशन मिलने पर घेराबंदी की गई।
पुलिस के अनुसार शाहपुर मोड़ के पास संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी शिवभोला के पैर में गोली लग गई।घायल आरोपी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद किया गया है।








