कौशाम्बी: कौशाम्बी में बकरी चराने गया किशोर गंगा में नहाते समय डूबा,पुलिस और स्थानीय गोताखोर कर रहे तलाश,
यूपी के कौशाम्बी जिले में बकरी चराने गया किशोर गंगा में नहाते समय डूब गया,गंगा में नहाते समय किशोर के डूबने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली,स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर उसकी तलाश शुरू कर दी गई,घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के उजिहनी घाट की रविवार की सुबह की है जहा एक किशोर निलेश पुत्र ज्ञानचन्द्र उम्र लगभग 15 वर्ष निवासी गौसपुर बकरी चराने के लिए गंगा के कछार में गया हुआ था,तभी वह गंगा में नहाने लगा,नहाने के दौरान अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया,वहां पर रहे अन्य लोगो ने देखा तो शोर मचाया,शोर सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े और पुलिस को भी सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश में जुटी हुई है।वही सूचना मिलते ही परिजन भी रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए।








