भरवारी में बड़ा ट्रेन हादसा टला,डिब्रूगढ़ राजधानी से टकराया आवारा सांड,नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही पर रेल प्रशासन का रुख तल्ख

कौशाम्बी: भरवारी में बड़ा ट्रेन हादसा टला,डिब्रूगढ़ राजधानी से टकराया आवारा सांड,नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही पर रेल प्रशासन का रुख तल्ख,

यूपी के कौशाम्बी जिले में एक बड़ा ट्रेन हादसा होते होते बच गया,जब देर रात अचानक दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही 12424 डाउन राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से एक आवारा सांड तेज आवाज के साथ टकरा गया,आवारा सांड के टकराने से जहा तेज रफ्तार ट्रेन तेज आवाज के साथ अचानक रुक गई,ट्रेन के रुकने से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।ट्रेन के लोको पायलट ने ट्रेन को चेक किया और लगभग दस मिनट के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी रेलवे क्रासिंग की है जहा देर रात लगभग 10.20 बजे दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही तेज रफ्तार 12424 डाउन राजधानी एक्सप्रेस के सामने आवारा सांड आकर टकरा गया,आवारा सांड के टकराने से ट्रेन अचानक तेज आवाज के साथ रुक गई,ट्रेन के रुकते ही ट्रेन का लोको पायलट उतरा और ट्रेन को चेक किया,इस दौरान रेल कर्मचारियों ने आवारा सांड के शव को रेलवे ट्रैक से किनारे किया और रेलवे ट्रैक को क्लियर कर दिया,जिसके बाद लगभग दस मिनट के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

इस दौरान रेलवे कर्मचारियों में नगर पालिका भरवारी प्रशासन पर आक्रोश दिखा, उन्होंने कहा किंसरकार के सख्त आदेश के बावजूद नगर पालिका क्षेत्र में अभी भी आवारा सांड खुलेआम घूम रहे है और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor