कौशाम्बी: प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजना का लाभ व हर हाथ तक सहायता जन कल्याण शिविर का संदेश:धर्मराज मौर्य
यूपी के कौशाम्बी जिले में प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रसेवा को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद के सभी ब्लॉकों में जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया,भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कड़ा व सिराथू ब्लॉक में लगे तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं गिनाई।
जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने जन कल्याण शिविर का शुभारंभ कर अवलोकन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्रसेवा को समर्पित 12 वर्षों में भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र में युगांतरकारी परिवर्तन आया है। नए भारत में आज स्वास्थ्य सेवाओं को शुलभ,किफायती और गुणवत्तापूर्ण बनाते हुए प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने का संकल्प करोड़ों परिवारों के जीवन में सुरक्षा,विश्वास और आशा का आधार बन चुका है।आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना,जन औषधि केंद्रों,विस्तारित टीकाकरण अभियान और स्वास्थ्य अवसंरचना के अभूतपूर्व विस्तार ने देश में स्वास्थ्य सुरक्षा का एक नया अध्याय लिखा है।
उन्होंने बताया कि जन कल्याण शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य सरकार की जो जनहितकारी योजनाएं हैं,वे आपके द्वार तक पहुंचे, चाहे आयुष्मान भारत योजना हो,पीएम सूर्य घर योजना हो,पीएम स्वनिधि या लखपति दीदी योजना हो—हमारा संकल्प है कि कोई भी पात्र नागरिक इन जनकल्याणकारी सुविधाओं से वंचित न रहे।विकास और विरासत का संगम इन 12 वर्षों में जहां एक ओर भारत ने बुनियादी ढांचे हाईवे निर्माण और तकनीक में लंबी छलांग लगाई है और विश्व स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है,वहीं अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
जनपद के सभी ब्लॉक के जन कल्याण शिविर के आयोजन किए गए, विधानसभा सिराथू के ब्लॉक कड़ा में शिविर संयोजक कमलेश निषाद व अतिथि जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य,ब्लॉक सिराथू शिविर संयोजक अर्चना चौरसिया व अतिथि जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, विधानसभा मंझनपुर ब्लॉक मंझनपुर शिविर संयोजक नरेंद्र सिंह पटेल व अतिथि पूर्व विधायक लाल बहादुर, ब्लॉक सरसंवा शिविर संयोजक भास्कर सिंह व अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज फौजी, ब्लॉक कौशाम्बी शिविर संयोजक भूपेंद्र सिंह पटेल व अतिथि बीरेंद्र सरोज फौजी, ब्लॉक नेवादा शिविर संयोजक राकेश पाण्डेय अतिथि कोआपरेटिव चेयरमैन शिवमोहन मौर्य रहे।








