जिला पंचायत अध्यक्ष ने योग सप्ताह कार्यक्रम का किया शुभारंभ,एक हफ्ते तक जिले भर में आयोजित होंगे कार्यक्रम

कौशाम्बी: जिला पंचायत अध्यक्ष ने योग सप्ताह कार्यक्रम का किया शुभारंभ,एक हफ्ते तक जिले भर में आयोजित होंगे कार्यक्रम,

यूपी के कौशाम्बी जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अंतर्गत कलेक्ट्रेट स्थित बौद्ध वाटिका में आयोजित योग सप्ताह कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने जनपदवासियों से योग को अपने दिनचर्या में शामिल करने एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का योगाभ्यास कराया गया तथा उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी प्रीतम सिंह ने कहा कि योग सप्ताह के दौरान जनपद के विभिन्न स्थलों पर योग संबंधी जागरूकता कार्यक्रम एवं सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित की जाएगी।

इस अवसर पर विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor