सऊदी में रह रहे युवक के परिजनो पर जमीन कब्जा करने का आरोप, पट्टा कही का और का कब्जा कही और कर रहे,शिकायत के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई

कौशाम्बी: सऊदी में रह रहे युवक के परिजनो पर जमीन कब्जा करने का आरोप, पट्टा कही का और का कब्जा कही और कर रहे,शिकायत के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई,

यूपी के कौशाम्बी जिले में सऊदी में रह रहे युवक के परिजनों पर युवक की जमीन पर जबरन कब्जा करने का एक मामला सामने आया है,आरोप है कि जबरन जमीन कब्जा करने वालो को पट्टा मिला हुआ है लेकिन मौके पर जमीन नहीं है और वह लोग पीड़ित युवक की जमीन पर ही कब्जा करने में जुट हुए है।पीड़ित ने इसकी शिकायत डीएम और एसपी से की है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

मामला सिराथू तहसील क्षेत्र के ग्राम-मोहम्मदपुर अनेठा, थाना-मो०पुर पइन्सा का है जहा के सुरेश कुमार पुत्र स्व० गोवर्धन ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह आराजी संख्या 1451 मि0 रक्बा 0.297 हे0 का संक्रमणीय भूमिधर है एवं मौके पर काबिज व दखील होकर उपयोग व उपभोग करता चला आ रहा है। विपक्षी नरेश कुमार पुत्र माताबदल निवासी ग्राम-मोहम्मदपुर अनेठा ने विधि विरूद्ध व अनियमित तरीके से आराजी संख्या 1450 में रक्बा 0.006 हे० का आवासीय पट्टा प्राप्त किया है, किन्तु मौके पर भूमि रिक्त/उपलब्ध न होने के कारण आज तक उक्त पट्टाधारक को मौके पर कब्जा दखल प्रदान नही किया गया। उक्त पट्टा धारक वर्तमान समय में विदेश (सउदी अरब) में रह रहा है।

पट्टाधारक नरेश कुमार की पत्नी संगीता देवी जबरन दबंगई के बल पर मौके पर पट्टे की भूमि उपलब्ध न होने के बावजूद प्रार्थी की भूमिधरी आराजी संख्या 1451 मि0 में अनाधिकृत ढंग से कब्जा करने व मकान निर्माण करने पर आमादा है।

16/06/2026 को पुनः उक्त विपक्षी संगीता देवी कई मजदूरों एवं मिस्त्री को लेकर अपने पट्टे की भूमि की आड़ में उसकी भूमिधरी आराजी संख्या 1451 मि0 में पिलर खड़ा कर रही है तथा निर्माण कार्य करवा रही है। विपक्षी संगीता देवी के अवैध निर्माण में हल्का लेखपाल व कानूनगो भी सहयोग प्रदान कर रहे हैं, जबकि विपक्षी संगीता देवी द्वारा अपने पट्टे की भूमि संख्या 1450 में निर्माण न करवाकर बल्कि पीड़ित की भूमिधरी आराजी संख्या 1451मि0 में निर्माण करवाया जा रहा है। मना करने एवं विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने लगती है और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है।

डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए संबंधित को निर्देशित किया है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor