प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रसेवा को समर्पित 12 वर्षों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने फीता काट किया शुभारंभ

कौशाम्बी: प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रसेवा को समर्पित 12 वर्षों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने फीता काट किया शुभारंभ,

यूपी के कौशाम्बी जिला मुख्यालय स्थित ब्लॉक सभागार मंझनपुर में प्रधानमंत्री मोदी के सेवा,सुशासन और जनकल्याण को समर्पित 12 वर्षों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने फीता काट शुभारंभ किया एवं अवलोकन व सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने मोदी सरकार के स्वर्णिम 12 वर्षों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए एवं सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी विगत 12 वर्षों में देश के सर्वांगीण विकास,गरीब कल्याण,महिला सशक्तिकरण,युवा उत्थान,किसान हित और आत्मनिर्भर भारत के उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। गरीबों के कल्याण,किसानों की समृद्धि,महिलाओं के सशक्तिकरण,युवाओं के रोजगार और देश की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। आज भारत विश्व मंच पर एक मजबूत,आत्मविश्वासी और अग्रणी राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था का ढांचा पूरी तरह बदल गया। इलाज के अभाव में दम तोड़ने वाले गरीबों को देश के बड़े-बड़े कॉरपोरेट अस्पतालों में भी वही इलाज मिलने लगा जो अमीरों को मिलता है। इस योजना ने प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर भी एक हद तक लगाम लगाई और देश के दूर-दराज के इलाकों तक आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया।

उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 81 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 04 करोड़ से अधिक घर बनाए गए हैं। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 10.5 करोड़ से अधिक एलपीजी कनेक्शन दिए गए हैं,जबकि देशभर में 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया गया है।

इस मौके पर सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी,नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर बीरेंद्र सरोज फौजी,कार्यक्रम संयोजक व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार शीलू पाण्डेय,सह-संयोजक व जिला उपाध्यक्ष भोलेशंकर कुशवाहा,डीसीएफ चेयरमैन चंद्रदत्त शुक्ल,महिला मोर्चा की संयोजक नीतू कनौजिया,सूचना अधिकारी रवि जायसवाल,मण्डल अध्यक्ष एवं पार्टी पदाधिकारी एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor