संविधान रक्षा मार्च में शामिल होने के लिए कौशाम्बी से सैकड़ों कांग्रेसी लखनऊ रवाना, जिला अध्यक्ष गौरव पांडे के नेतृत्व में सैनी चौराहे से रवाना हुआ कांग्रेसियों का जत्था

कौशाम्बी: संविधान रक्षा मार्च में शामिल होने के लिए कौशाम्बी से सैकड़ों कांग्रेसी लखनऊ रवाना, जिला अध्यक्ष गौरव पांडे के नेतृत्व में सैनी चौराहे से रवाना हुआ कांग्रेसियों का जत्था,

यूपी की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित संविधान रक्षा मार्च में शामिल होने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी के कार्यकर्ता गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में लखनऊ के लिए रवाना हुए। जिला अध्यक्ष गौरव पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ता सैनी चौराहे पर एकत्रित हुए और वहां से लखनऊ के लिए कूच किया।

जिलाध्यक्ष गौरव पांडे ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में एक विशाल मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च कांग्रेस कार्यालय से निकलकर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक जाएगा।

इस दौरान कौशाम्बी जिले से पूर्व प्रदेश सचिव राम बहादुर त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रजनीश पांडे, जिला उपाध्यक्ष राम सूरत रैदास, सरदार हुसैन, नय्यर रिजवी, आशीष मिश्रा पप्पू, जिला महासचिव अर्श खुर्शीद, संतोष शुक्ला, श्याम सिंह भदौरिया, आसिफ अल्वी, अवधेश सिंह पटेल, समीम आलम, अजीत कुशवाहा, विष्णु सोनी, इजहार अब्बास, जिला सचिव मोहम्मद नोमान, रमेश यादव, नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पांडे, आरटीआई विभाग के अध्यक्ष आयुष यादव मौजूद रहे।

इसके साथ ही ब्लाक अध्यक्ष सिराथू प्रियांशु त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष निवादा रावेंद्र यादव, ब्लाक अध्यक्ष कड़ा मुहम्मद रफीक, ब्लाक अध्यक्ष सरसवां अवधेश कुमार, ब्लाक अध्यक्ष मूरतगंज राजबहादुर सरोज, ब्लाक अध्यक्ष मंझनपुर प्रदीप सिंह पटेल, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष मथुरा दुबे, नगर अध्यक्ष करारी शकील अब्बास, बिलाल हसन, रईस अहमद, फरहत आलम, सुजात हुसैन, मोहम्मद आदिल, अवधेश कुमार, संदीप कुमार, नरेंद्र गौतम, सुनील कुमार गौतम, छोटेलाल गौतम, कंचन लाल गौतम, राम अभिलाष कोरी, उर्मिला देवी, बबलू तिवारी, अनिल मिश्रा, शैलेश पांडे, दिनेश सिंह, रामप्रकाश रैदास प्रधान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता लखनऊ के लिए रवाना हुए।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor