कौशाम्बी में प्रेमी युगलों के प्यार के आगे झुके परिजन, पकड़े जाने पर मंदिर में करा दी शादी

कौशाम्बी: कौशाम्बी में प्रेमी युगलों के प्यार के आगे झुके परिजन, पकड़े जाने पर मंदिर में करा दी शादी,

यूपी के कौशाम्बी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग का मामला उस समय चर्चा में आ गया, जब परिवार वालों ने दो प्रेमी युगलों को पकड़े जाने के बाद आपसी सहमति से मंदिर में शादी करा दी। दोनों प्रेमी युगल को मंगलवार को परिजनों ने पकड़ लिया था और प्रेमी युवक को पुलिस को सौंप दिया था,इसके बाद परिवार में काफी देर तक बातचीत का दौर चला।

बताया जा रहा है कि पिपरी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ की सलोनी और कौशाम्बी थाना क्षेत्र के जाठी गांव निवासी आकाश पिछले तीन साल से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे।मंगलवार को आकाश सलोनी से मिलने आए था और लोगो में दोनों को एक साथ देख लिया,जिसके बाद लोगो ने प्रेमी युवक आकाश को पुलिस को सौंप दिया।मामले में पुलिस जांच की और युवक के परिजनों को इसकी जानकारी देकर बुलाया गया,दोनो के  परिजनों ने मामले को लेकर आपस में बातचीत की। अंततः दोनों पक्षों की सहमति बनने पर परिवार वालों ने मंदिर पहुंचकर दोनों प्रेमी युगलों की शादी करा दी।

मंदिर में विवाह के दौरान पुलिस और परिजन मौजूद रहे। शादी के बाद दोनों युगल अपने-अपने परिवार के साथ चले गए। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor