कौशाम्बी: कंटेनर ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर,दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत,पुलिस शिनाख्त के जुटी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहा एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर दी,हादसे में दोनो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,घटना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया और शिनाख्त करने और जांच में जुटी हुई है।
घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर कोदन गांव के पास नेशनल हाइवे की है ,जहा एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी,टक्कर लगने के बाद दोनों युवक हाइवे पर गिर गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई,घटना के बाद पहुंचीं पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रहीं है और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है।








