प्रयागराज-कौशाम्बी बॉर्डर पर स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक,पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू में जुटी

कौशाम्बी: प्रयागराज-कौशाम्बी बॉर्डर पर स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक,पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू में जुटी,

यूपी के प्रयागराज-कौशाम्बी बॉर्डर पर स्थित पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में एक मोबाइल टावर पर एक युवक चढ़ गया। ग्रामीणों के अनुसार, युवक दोपहर लगभग 1 बजे से टावर पर चढ़ा हुआ है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है।

पुलिस युवक से लगातार संपर्क साधने का प्रयास कर रही है, लेकिन उससे कोई बात नहीं हो पा रही है। जब कुछ पुलिसकर्मी उसे नीचे उतारने के लिए टावर पर चढ़ने लगे, तो युवक ने कूदने की धमकी दी। युवक की मांग और टावर पर चढ़ने का कारण अभी अज्ञात है।

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पिछले 6 घंटे से युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी हुई है। इस घटना को देखने के लिए हाईवे पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जो युवक के वीडियो बनाते दिखे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor