कौशाम्बी में जंगल में कई मृत गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप,पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच जांच में जुटी

कौशाम्बी: कौशाम्बी में जंगल में कई मृत गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप,पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच जांच में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में जंगल में कई मृत गोवंश के अवशेष मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीओ सिराथू, सैनी थाना पुलिस तथा अजुहा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

राष्ट्रीय बजरंग दल एवं राष्ट्रीय गौ रक्षक परिषद के जिला अध्यक्ष राजवीर मौर्य अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि इस क्षेत्र में पिछले लगभग एक माह से गोवंश की हत्या कर मांस की तस्करी किए जाने की गतिविधियां चल रही हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

इस सम्बन्ध में सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि मृत गोवंशों को कहीं और से लाकर जंगल में फेंका गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाकर सभी मृत गोवंशों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor