कौशाम्बी: दुर्गा देवी संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय मंझनपुर में 101 बटुक ब्रह्मचारियों का भव्य यज्ञोपवीत संस्कार का हुआ आयोजन,
यूपी के कौशाम्बी जनपद में दुर्गा देवी संस्कृत विद्यालय मंझनपुर परिसर में प्रबंधक डॉ० रवीद्रनाथ शुक्ल के संयोजकत्व में विद्यालय के 101 बटुक ब्रह्मचारियों का सामूहिक उपनयन संस्कार (जनेऊ) का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। आयोजन के मुख्य अतिथि प्रयागराज के प्रसिद्ध ज्योतिर्विद् एवं प्रयाग पण्डित महासभा के अध्यक्ष डॉ राममिलन मिश्र के निर्देशन में उनके सहयोगी आचार्य पं. द्वारका प्रसाद की उपस्थिति में गौरी गणेश सहित वेदी पूजन के साथ शुभारम्भ हुआ। इस आयोजन की अध्यक्षता में विद्वत् वरेण्य डॉ० शम्भुनाथ त्रिपाठी अंशुल’ की सार्थक उपस्थिति से कार्यक्रम महिमामण्डित हुआ।
इस आयोजन में वटुकों के माता-पिता एवं अभिभावक राजस्थान, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, गुजरात ,मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, दिल्ली आदि प्रान्तों से आकर आनंद पूर्वक प्रतिभाग कर भव्यता का भी वहन किया।
आयोजन की सफलता में विद्यालय के कर्मठ आचायों में प्रधानाचार्य प्रदीप मिश्र ,पंडित रवीद्र नारायण पांडेय डॉ० दिवाकर मिश्र, रविनाथ शुक्ल, मुकेश चन्द्र त्रिपाठी, डॉ० ज्ञानेश्वर प्रसाद त्रिपाठी, आचार्य उमाकान्त शुक्ल, , पंडित ललित कुमार शुक्ल, पं. रामकृष्णविवारी, पंडित .महेन्द्र कुमार तिवारी रामनरेश(गोपाल) आदि का अप्रतिम सहयोग सराहनीय रहा। आयोजन में ‘अन्य स्थानीय नागरिकों एवं विद्वानों की उपस्थिति रही अभिभावक पंडित रामनरेश मिश्रा बटकों की पूजन किया। अन्त में एक विशाल भोज की व्यवस्था के अन्तर्गत लगभग 1500 लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर मुक्त कण्ठ से आयोजन की प्रशंसा किया।
कार्यक्रम का सर्वतोभावेन दायित्व निर्वहन करने वाले डॉ० रवीन्द्रनाथ शुक्ल राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित ने समागतों का स्वागत व्यक्त करते हुए आभार प्रदर्शन किया।








