कौशाम्बी: डीएम ने EVM व वी.वी.पैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण,
यूपी के कौशाम्बी जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार डीएम डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को ई.वी.एम. एवं वी.वी.पैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया।
डीएम ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सी.सी.टी.वी. कक्ष का निरीक्षण एवं लॉगबुक का अवलोकन किया।
इस अवसर पर एडीएम शालिनी प्रभाकर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।








