डीएम ने की रामवन गमन मार्ग एवं प्रयागराज एयरपोर्ट-कौशाम्बी मार्ग के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा

कौशाम्बी: डीएम ने की रामवन गमन मार्ग एवं प्रयागराज एयरपोर्ट-कौशाम्बी मार्ग के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ.अमित पाल ने सोमवार को उदयन सभागार में निर्माणाधीन रामवन गमन मार्ग एवं प्रयागराज एयरपोर्ट-कौशाम्बी मार्ग के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

डीएम ने प्रयागराज एयरपोर्ट- कौशाम्बी मार्ग के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता, लो.नि.वि. निर्माण खण्ड दयाशंकर से कहा कि भूमि से सम्बन्धित समस्याओं को निस्तारित कराते हुए निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराई जाए।

डीएम ने रामवन गमन मार्ग के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता, लो.नि.वि. को तहसीलों में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कराने के निर्देश देते हुए कहा कि रामवन गमन मार्ग सहित अन्य मार्गों पर सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित सभी आवश्यक कार्यवाही करा लिया जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकें। उन्होंने अधिशासी अभियंता, लो.नि.वि. को सम्बन्धित के अधिकारी के साथ कुम्हियावा एवं हिनौता बाजार का निरीक्षण कर जल-जमाव की समस्या के समाधान के सम्बन्ध में आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor