कौशाम्बी: डीएम ने की बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड की समीक्षा बैठक,
यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में अध्यक्ष बाल कल्याण समिति ने बताया कि परिवार में पुनर्वासित 31 बच्चों तथा संस्थानों में आवासित 31 बच्चों का फॉलोअप लिया जा रहा है। माह जुलाई,2026 में 33 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। माह जुलाई,2026 में देखरेख एवं संरक्षण से सम्बन्धित 42 नये प्रकरण प्राप्त हुए है।
डीएम ने अध्यक्ष,बाल कल्याण समिति को निर्देशित किया कि देखरेख एवं संरक्षण से सम्बन्धित बालकों एवं परिवार में पुनर्वासित बच्चों का फॉलोअप किया जाय। उन्होंने कहा कि वन स्टाप सेन्टर में आवासित महिलाओं व बालिकाओं की काउन्सिलिंग एवं विधिक प्रक्रिया पूर्ण कराते हुये उनका पुनर्वासन एवं प्रकरणों का ससमय निस्तारण किया जाए।
बैठक में सदस्य किशोर न्याय बोर्ड ने बताया कि माह जुलाई,2026 में 11 नये मामले आये हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि देखरेख एवं संरक्षण से सम्बन्धित बच्चों के मामलों को नियमानुसार समयान्तर्गत निस्तारित कराएं।
बैठक में सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी,सीएमओ डा. संजय कुमार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी नीरज कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।








