कौशाम्बी: डीएम ने की जिला पोषण समिति की बैठक,सभी सी.डी.पी.ओ को पुष्टाहार वितरण में शत-प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश,
यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में एन.आई.सी. सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
डीएम ने फेस कैप्चरिंग के माध्यम से लाभार्थियों को पुष्टाहार का वितरण की समीक्षा के दौरान विकास खण्ड-सरसवां एवं कड़ा में पुष्टाहार के वितरण में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सम्बन्धित सी.डी.पी.ओ. एवं सभी सुपरवाइजर का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने सभी सी.डी.पी.ओ को पुष्टाहार वितरण में शत-प्रतिशत प्रगति लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पोषण ट्रैकर की समीक्षा के दौरान विगत दिनों कुछ आंगनबाड़ी केन्द्र बन्द पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं सभी सी.डी.पी.ओ. को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी आंगनबाड़ी केन्द्र समय से खुलें।
डीएम ने सभी सी.डी.पी.ओ. एवं मुख्य सेविकाओं से सैम बच्चों की संख्या/पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराए जाने एवं उनका फॉलोअप की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि सैम बच्चों को चिन्हित कर पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया जाए। उन्होंने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को शेष आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के अंतर्गत लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने के भी निर्देश दिए
बैठक में सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।








