अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के खिलाफ चरवा में कांग्रेस का दूसरा सुन्दर कांड पाठ सम्पन्न,पांच मंगलवार किया जाएगा सुंदर कांड का पाठ

कौशाम्बी: अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के खिलाफ चरवा में कांग्रेस का दूसरा सुन्दर कांड पाठ सम्पन्न,पांच मंगलवार किया जाएगा सुंदर कांड का पाठ,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पंचायत चरवा में राम मन्दिर में चढ़ावा चोरी के खिलाफ कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में चरवा स्थित मन्दिर में दूसरे मंगल को भी सुन्दर कांड पाठ का आयोजन किया गया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि अयोध्या राममंदिर में जिस प्रकार से भाजपा संरक्षित लोगों ने लोगों के आस्था से खिलवाड़ किया है वो कत्तई बर्दाश्त के योग्य नहीं है जो लोग अयोध्या दर्शन के पश्चात अपनी आस्था और श्रद्धा से दान करते हैं उसे भी भाजपाइयों ने नहीं छोड़ा उसमें भी सेंधमारी कर ली, भगवान से चोरी कभी नहीं छुपती वो सब देख रहें है जिसका परिणाम भी भाजपा को मिलना शुरू हो गया है हम सभी भाजपाइयों की सद्बुद्धि के लिए आज सुन्दरकांड,हनुमान चालीसा पाठ का दूसरी बार आयोजन कर रहें है और लगातार पांच मंगलवार तक इस कार्यक्रम का आयोजन करते रहेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आचार्य रोहित पाण्डेय,प्रभारी कौशाम्बी राजेश साहनी,पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय,उदय यादव,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव,ब्लाक अध्यक्ष सिराथू प्रियांशू त्रिपाठी,आलोक त्रिपाठी,अभिषेक त्रिपाठी,व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश केसरवानी,रमेश यादव,हंसराज पाण्डेय,सतेंद्र जायसवाल, राजेश कुमार,राकेश पाल,दीपक कुशवाहा,रोहित सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor