कौशाम्बी में नकली लिक्विड DLF यूरिया फैक्ट्री का भंडाफोड़,पुलिस और कॉपीराइट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कौशाम्बी: कौशाम्बी में नकली लिक्विड DLF यूरिया फैक्ट्री का भंडाफोड़,पुलिस और कॉपीराइट टीम की संयुक्त कार्रवाई,

यूपी के कौशाम्बी जिले में वाहन चालकों को ठगने का बड़ा खेल चरवा थाना क्षेत्र के पांसौर गांव में पकड़ा गया है। यहां पुलिस और EIPR इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इन्वेसिगेटर ऑफिसर पीयूष श्रीवास्तव एवं देवेंद्र प्रताप सिंह की टीम ने संयुक्त छापेमारी कर नकली लिक्विड डीएलएफ यूरिया बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया है। टीम ने मौके से भारी मात्रा में नकली यूरिया के डिब्बे बरामद किए गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार फैक्ट्री में नामी कंपनी के लेबल लगाकर नकली लिक्विड डीएलएफ यूरिया पैक किया जा रहा था और उसे बाजार में असली बताकर बेचा जा रहा था। छापे के दौरान फैक्ट्री से हजारों की संख्या में भरे-खाली डिब्बे, स्टिकर, रैपर और पैकिंग का सामान मिला है।

सूचना मिलते ही सीओ चायल शिवांक सिंह,कृषि विभाग, GST विभाग और कॉपीराइट विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। सभी विभागों ने संयुक्त रूप से साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी है। बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor