केसरवानी वैश्य सभा भरवारी के नगर पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न,महर्षि कश्यप की जयंती सहित कई विषयों पर हुई चर्चा

कौशाम्बी: केसरवानी वैश्य सभा भरवारी के नगर पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न,महर्षि कश्यप की जयंती सहित कई विषयों पर हुई चर्चा,

यूपी के कौशाम्बी जिले में केसरवानी वैश्य सभा भरवारी के नगर पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई,बैठक में कुल गोत्राचार्य महर्षि कश्यप जी की जयंती कार्यक्रम आयोजित किए जाने सहित कई विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक में शामिल वरिष्ठ पदाधिकारियों के समाज के हितार्थ सुझाव मिलने पर सभी उपस्थित लोगों ने समर्थन किया

1. बैठक में समाज के कुल गोत्राचार्य महर्षि कश्यप जी की जयंती 15 सितम्बर को समय दो बजे से कार्यक्रम स्थल लखन लाल बैंक्विट हाल एवं रिजॉर्ट मेहता रोड भरवारी से करने के लिए सभी ने समर्थन किया।

2. भरवारी नगर के बालक एवं बालिका जो बीते वर्ष हाई स्कूल एवं इन्टर में 80प्रतिशत अंक प्राप्त करके सफल हुए हैं और भरवारी नगर के वह बच्चे जो कुछ दिनों पहले डाक्टर एवं CA की परीक्षा में सफल हुए हैं, उनको केसरवानी वैश्य सभा भरवारी की ओर से सम्मानित किया जाएगा ।

3.भरवारी कस्बा में निवास करने वाले केसरवानी परिवार के सभी मुखिया के नाम पता मोबाइल नंबर संकलन करना तथा भरवारी नगर के उन सभी समाजसेवियों का नाम संकलन करना जैसे चेयरमैन, सभासद जिनके द्वारा भरवारी में सामूहिक विवाह कराया गया, विद्यालय धर्मशाला मन्दिर का निर्माण कराना या समाज में अपना विषेश योगदान से समाज उत्थान का कार्य किया गया हो,सभी का संकलन करके पुस्तक छपवाना, जिससे नई पीढ़ी को जानकारी के साथ साथ समाज के प्रति कार्य की प्रेरणा मिलेगी ।

4.कौशाम्बी जनपद के जरुरतमंद परिवार के बेटियों को शिक्षा में सहयोग के लिए बनाए गए केसरवानी वैश्य वेलफेयर ट्रस्ट कौशाम्बी के सम्मानित ट्रस्टियो को सम्मानित करना।

उपरोक्त सभी कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए उपस्थित रहे सभी सम्मानित पदाधिकारियों ने समर्थन किया तत्पश्चात बैठक समाप्त हुई।

इस दौरान प्रवेश केसरवानी,गंगा प्रसाद केसरवानी,कैलाश चंद्र केसरवानी सहित तमाम केसरवानी समाज के लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor