सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन हेतु यातायात पुलिस ने इंटरसेप्टर बाइक से की चेकिंग और कार्रवाई

कौशाम्बी: सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन हेतु यातायात पुलिस ने इंटरसेप्टर बाइक से की चेकिंग और कार्रवाई,

यूपी के कौशाम्बी एसपी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन एवं सीओ यातायात भैया संतोष कुमार के कुशल नेतृत्व में जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की चेकिंग की जा रही है तथा इंटरसेप्टर बाइक के माध्यम से तेज गति से वाहन चलाने, खतरनाक एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की निगरानी कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

इंटरसेप्टर बाइक के माध्यम से मुख्य मार्गों एवं प्रमुख चौराहों पर वाहनों की गति की निगरानी कर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor