राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ने विभाजन विभीषिका से संबंधित प्रदर्शनी का किया अवलोकन

कौशाम्बी: राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ने विभाजन विभीषिका से संबंधित प्रदर्शनी का किया अवलोकन,

यूपी के कौशाम्बी पहुंचे उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष विभाग डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कलेक्ट्रेट स्थित वीथिका में लगाई गई विभाजन विभीषिका से संबंधित प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारम्भ किया एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में भारत विभाजन के दौरान घटित घटनाओं, विस्थापन, पीड़ा एवं संघर्ष को प्रदर्शित किया गया।

इस दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें उन लाखों लोगों के संघर्ष, पीड़ा और बलिदान को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है, जिन्होंने विभाजन की त्रासदी झेली। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को इतिहास की वास्तविक घटनाओं से परिचित कराने तथा राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर अध्यक्ष, जिला पंचायत कल्पना सोनकर, सदस्य राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा, पूर्व विधायक लाल बहादुर एवं शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंझनपुर वीरेन्द्र फौजी, डीएम डॉ. अमित पाल, एसपी सत्यनारायण, सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor