कौशाम्बी: कौशाम्बी में भारी बारिश के चलते स्कूलों में रेनी-डे अवकाश घोषित,BSA ने लापरवाही पर कार्रवाई के जारी किए आदेश,
यूपी के कौशाम्बी कौशाम्बी जिले में पिछले कई दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है,दो दिनों से लगातार बारिश होने के चलते BSA ने जिले के सभी बोर्ड के स्कूलों में रेनी-डे अवकाश घोषित कर दिया है,BSA ने लापरवाही पर कार्रवाई के आदेश दिए है।
जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और जलभराव को देखते हुए डीएम डॉ अमित पाल के निर्देश पर BSA कमलेंद्र कुशवाहा ने 18 अगस्त को सभी प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल रखने के आदेश जारी किए है।परिषदीय, माध्यमिक, सहायता प्राप्त और सभी बोर्डों के हिंदी-अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों पर यह आदेश लागू होगा।
BSA कमलेंद्र कुशवाहा ने FLN ट्रेनिंग समेत सभी गतिविधियां स्थगित करने के भी निर्देश दिए है।BSA ने लापरवाही पर कार्रवाई के आदेश दिए है।








