कौशाम्बी पुलिस लाइंस में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 137 पुलिसकर्मी व परिजन हुए लाभान्वित

कौशाम्बी: कौशाम्बी पुलिस लाइंस में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 137 पुलिसकर्मी व परिजन हुए लाभान्वित,

यूपी के कौशाम्बी एसपी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में पुलिस लाइंस कौशाम्बी में वामा सारथी के तत्वावधान में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों एवं सहयोगी स्टाफ द्वारा पुलिसकर्मियों व उनके परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।

स्वास्थ्य शिविर के दौरान एलोपैथिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के चिकित्सकों ने लोगों की जांच की तथा जरूरत के अनुसार दवाओं का वितरण किया। इसके साथ ही मलेरिया एवं टायफाइड जांच किट तथा ब्लड शुगर स्ट्रिप के माध्यम से संबंधित लोगों की तत्काल जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराई गई।

शिविर में कुल 137 लोग लाभान्वित हुए, जिनमें 44 महिलाएं, 73 पुरुष एवं 30 बच्चे शामिल रहे। स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच एवं उपचार सुनिश्चित करना रहा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor