कौशाम्बी: नव नियुक्त काशी प्रांत संगठन मंत्री राजेंद्र प्रताप की उपस्थिति में आयोजित होगा विहिप का स्थापना दिवस समारोह,
यूपी के कौशाम्बी जिलेए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के स्थापना दिवस समारोह को लेकर संगठन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। करारी स्थित राम वाटिका में 8 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में विहिप के नव नियुक्त काशी प्रांत संगठन मंत्री राजेंद्र प्रताप की उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। संगठन की ओर से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से समारोह में पहुंचने का आह्वान किया गया है। जिला एवं प्रखंड पदाधिकारियों से अपने साथ कम से कम पांच-पांच कार्यकर्ताओं को लेकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।
करारी में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विशेष संपर्क प्रमुख जगदीश, आशीष, नगर अध्यक्ष राजू पटवा, उमेश और बबलू केसरवानी सहित अन्य कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के साथ ही लोगों से संपर्क कर अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
समारोह को लेकर जिला अध्यक्ष नीलमणि, जिला उपाध्यक्ष राम अभिलाष, जिला मंत्री राजेंद्र, जिला सह मंत्री विवेक तथा जिला सह मंत्री राजेश सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय हैं।
विहिप की ओर से बताया गया कि जिन प्रखंडों में स्थापना दिवस कार्यक्रम 8 सितंबर को निर्धारित था, वहां अब कार्यक्रम 16 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ जुटने की अपील की है।








