कौशाम्बी: विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन में हुई विधि-विधानपूर्वक शस्त्र पूजा-अर्चना,
यूपी के कौशाम्बी जिले में गुरुवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन कौशाम्बी में सीओ लाइन जनेश्वर पाण्डेय द्वारा विधि-विधानपूर्वक शस्त्र पूजा-अर्चना की गई।
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार में रखे शस्त्रों एवं पुलिस विभाग द्वारा कर्तव्य निर्वहन में प्रयोग किए जाने वाले विभिन्न उपकरणों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान शस्त्रों एवं उपकरणों की साफ-सफाई तथा रख-रखाव का भी निरीक्षण किया गया।
सीओ लाइन द्वारा पुलिस कर्मियों को शस्त्रों एवं सरकारी उपकरणों के सुरक्षित रख-रखाव तथा उनके प्रयोग के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस कर्मियों द्वारा कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया गया।
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।








