कौशाम्बी: लाठी-डंडों से युवक की पिटाई,इलाज के दौरान हुई मौत,घटना से गांव में हड़कंप,
यूपी के कौशाम्बी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के उजिहिनी खालसा पुरवा गांव में गुरुवार सुबह एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, उजिहिनी खालसा पुरवा निवासी रावेन्द्र कुमार पर गुरुवार सुबह कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
युवक की मौत की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर संदीपन घाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।








