पतंजलि योगपीठ से प्रशिक्षण लेकर लौटे योग शिक्षकों का सम्मान

कौशाम्बी: पतंजलि योगपीठ से प्रशिक्षण लेकर लौटे योग शिक्षकों का सम्मान,

यूपी के कौशाम्बी जिले में पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, कौशाम्बी के तत्वावधान में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से सात दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे योग शिक्षकों का सराय अकिल स्थित शिवशक्ति धाम में सम्मान किया गया। 19 सितंबर को सराय अकिल और भरवारी से आठ लोग योग प्रशिक्षण के लिए हरिद्वार रवाना हुए थे। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 26 सितंबर को उनकी घर वापसी हुई।

शिवशक्ति धाम में संचालित निःशुल्क इंटीग्रेटेड योग कक्षा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त योग शिक्षकों को सहयोग शिक्षक प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही अंगवस्त्र पहनाकर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में तहसील एवं नगर का गौरव बढ़ाने के लिए सुनील कुमार श्रीवास्तव, ऊधौ श्याम केसरवानी और श्यामबाबू केसरवानी को जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति कौशाम्बी विकास कुमार गुप्ता के सानिध्य में तहसील प्रभारी रंजीत जायसवाल ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम में संगठन मंत्री राजू केसरवानी, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के संरक्षक मनीष केसरवानी, किसान सेवा समिति प्रभारी राहुल सिंह, पतंजलि योग समिति तहसील संरक्षक राजेंद्र श्रीवास्तव, महेंद्र केसरवानी, प्रवीण रस्तोगी, उमेश केसरवानी, गब्बर रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में योग साधक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

महिला पतंजलि योग समिति की हर्षा रस्तोगी, सुनीता केसरवानी, गीता रस्तोगी, मधु केसरवानी, क्षमा केसरवानी और मिथलेश शुक्ला सहित अन्य योग साधक-साधिकाओं ने करतल ध्वनि के साथ सम्मानित योग शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में योग के प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने का संदेश दिया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor