कौशाम्बी: सेवा वह दीप है,जो स्वयं जलकर दूसरों के जीवन में प्रकाश करता है,जो व्यक्ति को समाज से और समाज को राष्ट्र से जोड़ता है-अमरनाथ यादव,
यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका मंझनपुर सभागार में आयोजित सेवा सेतु शिविर में बतौर मुख्यातिथि जिला प्रभारी अमरनाथ यादव एवं विधानसभा चायल में ब्लॉक सभागार मूरतगंज में आयोजित सेवा सेतु शिविर में बतौर मुख्यातिथि जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने प्रतिभाग कर राष्ट्रीय पोषण माह हमारी आंगनवाड़ी हमारी जिम्मेदारी पोषण रैली को हरी झंडी दिखाकर संबोधित किया।
नगर पालिका मंझनपुर में सेवा सेतु शिविर को जिला प्रभारी अमरनाथ यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि एक ओर जनता की जरूरत है और दूसरी ओर जनकल्याण की व्यवस्था इन दोनों को जोड़ने का काम सेवा का यह सेतु करता है।
उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं कितनी भी व्यापक क्यों न हों,उनका वास्तविक महत्व तब है जब उनका लाभ उस व्यक्ति तक पहुंचे,जिसके जीवन में उस लाभ की सबसे अधिक आवश्यकता है।किसी गरीब के घर में सुविधा पहुंच जाए,किसी बुजुर्ग के चेहरे पर राहत आ जाए,किसी जरूरतमंद को उसका अधिकार मिल जाए इससे बड़ी जनसेवा और क्या हो सकती है।
इसी क्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि सेवा केवल सहायता देने का नाम नहीं है,सेवा विश्वास पैदा करने का माध्यम है।जब एक कार्यकर्ता किसी जरूरतमंद का हाथ पकड़कर उसे अधिकार और सुविधा तक पहुंचाता है,तब वास्तव में सेवा का संकल्प धरातल पर साकार होता है।हमारा संकल्प है कि कोई पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में किसी योजना से वंचित न रहे। किसी जरूरतमंद को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उसकी समस्या समाधान की प्रक्रिया में अकेली न रह जाए।हमारे कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा का संदेश लेकर जाएंगे। यही सेवा की संस्कृति है,यही सामाजिक दायित्व है और यही उस विचार को मजबूती देता है कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग और हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे।
इस मौके पर अभियान संयोजक व जिला महामंत्री राकेश पाण्डेय,नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर बीरेंद्र सरोज फौजी,जिला मंत्री भास्कर सिंह,बृजेश लोधी,अर्चना चौरसिया,मण्डल अध्यक्ष रामप्रकाश पटेल,मनमोहन कुशवाहा सहित कार्यकर्ता एवं माताएं बहनें उपस्थित रहीं।








