झोलाछाप डॉक्टर के ऑपरेशन से जच्चा-बच्चा की मौत पर स्वास्थ्य विभाग का एक्शन, SDM और CO की मौजूदगी में अस्पताल सील

कौशाम्बी: झोलाछाप डॉक्टर के ऑपरेशन से जच्चा-बच्चा की मौत पर स्वास्थ्य विभाग का एक्शन, SDM और CO की मौजूदगी में अस्पताल सील,

यूपी के कौशाम्बी जिले में नियमों को ताक पर रख कर जिला अस्पताल ठीक सामने खोले गए एक न्यू सत्यम हॉस्पिटल नाम के अस्पताल में गर्भवती महिला का झोलाछाप डॉक्टर के ऑपरेशन के दौरान ऑपरेशन थियेटर में ही जच्चा बच्चा की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सदर एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में अपर सीएमओ डॉ. हिंद प्रकाश मणि ने अस्पताल को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से अन्य अस्पतालों में हड़कंप मचा हुआ है।

मामला मंझनपुर जिला अस्पताल के ठीक सामने का है, जहाँ कोखराज थाना क्षेत्र के करेंटी गांव के लालचन्द्र की 22 वर्षीय पत्नी रीना देवी को गुरुवार को प्रसव पीड़ा हुई थी। परिजन उसे आशा के माध्यम से लेकर मेडिकल कॉलेज लेकर आए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे रेफर किया तो परिजन उसे मेडिकल कॉलेज के सामने न्यू सत्यम हॉस्पिटल ले गए। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों ने ऑपरेशन की सलाह दी और ऑपरेशन के बाद सबकुछ ठीक होने का दावा किया। जिसके लिए 35 हजार की मांग की। परिजनों के अनुसार दोपहर लगभग 3:30 बजे रीना देवी को ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया। जहां ऑपरेशन के दौरान जच्चा बच्चा की मौत हो गई।

घटना के बाद पूरा स्टॉफ़ अस्पताल छोड़कर फरार हो गया, घटना से  आक्रोशित नाराज परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन दिया तब परिजन माने।

वही मामले की जानकारी होने पर सीएमओ डॉ. संजय कुमार के निर्देश पर अपर सीएमओ डॉ. हिंद प्रकाश मणि ने सदर एसडीएम राजकुमार मौर्य एवं सीओ सौरभ सामंत के साथ मौके पर पहुंच कर न्यू सत्यम हॉस्पिटल को सील कर दिया।

अपर सीएमओ डॉ. हिंद प्रकाश मणि ने बताया की न्यू सत्यम हॉस्पिटल में कल एक प्रसूता की मौत हो गई थी। और सोशल मीडिया के द्वारा यह पता चला कि उसका सिजेरियन किया जा रहा था और वहीं पर उसकी मृत्यु हो गई है।जिसके बाद सीएमओ ने एक समिति का गठन किया था,उसी के क्रम में आज एसडीएम मंझनपुर और सीओ मंझनपुर की उपस्थिति में गठित टीम द्वारा न्यू सत्यम हॉस्पिटल को सीज कर दिया गया है।अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor