कौशाम्बी में सपा सांसद का दावा: 3 महीने में अखिलेश बनेंगे सीएम,इंद्रजीत सरोज भी बनेंगे मंत्री

कौशाम्बी: कौशाम्बी में सपा सांसद का दावा: 3 महीने में अखिलेश बनेंगे सीएम,इंद्रजीत सरोज भी बनेंगे मंत्री,

यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर में शुक्रवार को मान्यवर कांशीराम की 20वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर नगरेहा खुर्द स्थित रैना बसेरा में सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज और विशिष्ट अतिथि सपा सांसद पुष्पेन्द्र सरोज रहे।सपा नेताओं ने कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मंझनपुर विधायक इंद्रजीत सरोज ने कहा कि कांशीराम ने दलितों और पिछड़ों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई और उन्हें राजनीति में आगे बढ़ाया।

कौशाम्बी सांसद पुष्पेन्द्र सरोज ने दावा किया कि बस तीन महीने बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे और इंद्रजीत सरोज मंत्री बनकर लोगों को हक व अधिकार दिलाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संघर्ष करने और लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलने का वादा किया। उन्होंने भाजपा पर कांशीराम की सोच पर हमला करने का आरोप भी लगाया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor