राम जन्म की खुशियां अयोध्या में, रावण जन्म से गूंजी लंका,रावण विवाह के साथ मेघनाद ने इंद्रदेव समेत देवताओं को बनाया बंधक, मंझनपुर में देर रात तक हुआ रामलीला मंचन

कौशाम्बी: राम जन्म की खुशियां अयोध्या में, रावण जन्म से गूंजी लंका,रावण विवाह के साथ मेघनाद ने इंद्रदेव समेत देवताओं को बनाया बंधक, मंझनपुर में देर रात तक हुआ रामलीला मंचन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में मंझनपुर मुख्यालय में हिन्दू धर्म सभा श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को श्रीरामलीला के दौरान राम जन्म, रावण जन्म, रावण विवाह तथा मेघनाद द्वारा देवताओं को बंधक बनाए जाने के प्रसंगों का भव्य मंचन किया गया। मंचन के दौरान कलाकारों ने अपने जीवंत अभिनय से धार्मिक प्रसंगों को सजीव कर दिया, जिसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं नगरवासी उमड़े।

शुक्रवार की लीला में राम जन्म के प्रसंग में अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्म लेते ही चारों ओर उत्साह और उल्लास का वातावरण दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयघोष के साथ भगवान के जन्मोत्सव का आनंद लिया। इसके बाद लंका में रावण के जन्म और उसके बढ़ते पराक्रम से जुड़े प्रसंगों का मंचन किया गया। रावण विवाह का प्रसंग भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा। रामलीला के अगले प्रसंग में लंकापति रावण के आदेश की अवहेलना से नाराज मेघनाद के पराक्रम का मंचन किया गया। मेघनाद ने अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए इंद्रदेव, सूर्यदेव, शनिदेव सहित कई देवताओं को बंधक बना लिया। इस प्रसंग के मंचन ने दर्शकों में उत्सुकता पैदा कर दी और पूरा रामलीला परिसर तालियों एवं जयघोष से गूंज उठा। रामलीला देखने के लिए उमड़ी भीड़ के चलते देर रात तक मंझनपुर का माहौल भक्तिमय बना रहा। कमेटी द्वारा मंचन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। आयोजन धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और उत्साह के वातावरण में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष आशीष केशरवानी उर्फ बच्चाभाई, महामंत्री पंकज गामा, पंकज शर्मा, उपाध्यक्ष ज्ञानचन्द्र गुप्ता, सुशील श्रीवास्तव, रिंकू केसरवानी, संगठन मंत्री झल्लर चौरसिया, मंत्री सुनील श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सोनालाल, अजय वर्मा, सुशील केसरवानी, रोहित गुप्ता, संदीप केसरवानी सहित नगर के संभ्रांत नागरिक मुकुन्दी, चाटू भाई समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor