बहन के साथ घर से बाहर निकले मासूम भाई की स्कूल वैन की चपेट में आकर मौत,ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम,पुलिस जांच में जुटी

कौशाम्बी: बहन के साथ घर से बाहर निकले मासूम भाई की स्कूल वैन की चपेट में आकर मौत,ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम,पुलिस जांच में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में बुधवार की सुबह बहन के साथ घर से बाहर निकले तीन वर्षीय मासूम भाई की स्कूल वैन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने हाईवे जाम कर दिया। ग्रामीणों ने वैन चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना पर थाना पुलिस के साथ सीओ कौशाम्बी सौरभ सामंत मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

घटना महेवाघाट थाना क्षेत्र के दलेलागंज गांव की है जहा के निवासी बालचंद्र निषाद का तीन वर्षीय बेटा अभी निषाद बुधवार की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से बाहर निकल रही बहन के साथ बाहर निकल आया, इसी दौरान बच्चों को स्कूल लेने जा रही एक स्कूली वैन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने वैन और चालक हरिशंकर पुत्र भुल्ली, निवासी टिकरा को पकड़ लिया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक की पिटाई भी की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के समय चालक नशे में था। हालांकि, चालक के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूचना मिलने पर महेवाघाट थाना पुलिस और सीओ कौशाम्बी सौरभ सामंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाया, स्थिति को संभाला और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जिसके बाद जाम को समाप्त कराया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor