कौशाम्बी में स्नातक MLC चुनाव के दौरान नेवादा ब्लॉक में हंगामा, सपा-भाजपा नेता आमने-सामने,भाजपा जिलाध्यक्ष ने दरोगा को कहा सपा का एजेंट

कौशाम्बी: कौशाम्बी में स्नातक MLC चुनाव के दौरान नेवादा ब्लॉक में हंगामा, सपा-भाजपा नेता आमने-सामने,भाजपा जिलाध्यक्ष ने दरोगा को कहा सपा का एजेंट,

यूपी के कौशाम्बी जिले में इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव के दौरान नेवादा ब्लॉक परिसर में बने मतदान केंद्र पर जमकर हंगामा हो गया।

बताया जा रहा है कि कई गाडिया जिनपर सपा का झंडा लगा हुआ था खड़ी थी,वही सपा के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेंद्र सरोज की गाड़ी मतदान बूथ के नजदीक तक ले जाने को लेकर बहस हो गई। इसे लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य भड़क गए। आरोप है कि भाजपा जिलाध्यक्ष ने ड्यूटी पर तैनात दरोगा को यहां तक बोल दिया कि सपा का एजेंट बनकर काम न करे।

दूसरी तरफ जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेंद्र सरोज ने भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य पर अभद्रता करने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का गंभीर आरोप लगाया है।

वही इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने बताया कि मतदान स्थल के सामने ही सपा का बूथ बनाया गया था,और सपा प्रत्याशी का पोस्टर और पार्टी का झंडा लगी हुई गड़िया भी मतदान बूथ के पास खड़ी थी,जिसे देखकर उन्होंने वहां पर तैनात दरोगा को कहा कि मतदान बूथ तक गाड़ियां कैसे आ गई। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेंद्र सरोज को कोई भी अपशब्द नहीं कहा।

घटना के बाद मतदान केंद्र पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। फिलहाल मतदान जारी है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor