ASP ने PET परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा,दिए आवश्यक निर्देश

कौशाम्बी: ASP ने PET परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा,दिए आवश्यक निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी जिले में रविवार को UPSSSC PET परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत ASP अमिता सिंह ने थाना कोखराज क्षेत्रांतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान हुबलाल इंटर कॉलेज भरवारी, नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी एवं कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज का भ्रमण कर परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति एवं सतर्कता का निरीक्षण करते हुए परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की।

ASP ने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा के दौरान सतर्कता बनाए रखने, परीक्षार्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा का ध्यान रखने तथा परीक्षा प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनपद पुलिस द्वारा PET परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor