डंफर की टक्कर से 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, 50 मीटर तक घसीटता ले गया डंफर, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

कौशाम्बी: डंफर की टक्कर से 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, 50 मीटर तक घसीटता ले गया डंफर, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम,

यूपी के कौशाम्बी जिले में मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओसा चौराहे के पास सोमवार की सुबह करीब 6:30 बजे तेज रफ्तार डंफर ट्रक ने 14 वर्षीय किशोर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन किशोर को लगभग 50 मीटर तक घसीटता ले गया।

मृतक की पहचान कृष्णा केसरवानी के रूप में हुई है। कृष्णा सुबह अपने दोस्तों के साथ वॉकिंग करने निकला था। घर लौटते समय एमबी स्कूल के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद किशोर डंफर ट्रक के पहिए में फंस गया और वाहन उसे घसीटता हुआ ले गया, जिससे उसका सिर बुरी तरह कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार कृष्णा के पिता का गांव कोखराज थाना क्षेत्र का ककोड़ा है, जहां उसके पिता फल का व्यवसाय करते हैं। कृष्णा बीते दो वर्षों से ओसा चौराहा स्थित अपने नाना शीतल केसरवानी के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह ओसा चौराहा निवासी मिथिलेश केसरवानी का बेटा था। वह परिवार का इकलौता बेटा था, उसकी एक बहन है।

इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुबह वॉकिंग पर निकले किशोर की दर्दनाक मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंफर ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor