कौशाम्बी: कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के प्रयागराज आगमन पर कौशाम्बी जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में भगवतपुर मोड़ पर किया गया स्वागत,
यूपी के प्रयागराज पहुंची उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा व विधायक रामपुर खास आराधना मिश्रा मोना का कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में कौशाम्बी बार्डर पर भगवतपुर मोड़ पर जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि आज आराधना मिश्रा मोना दीदी का प्रयागराज आगमन पर कौशाम्बी कांग्रेसजनो के साथ उनका स्वागत किया, उत्तर प्रदेश में उनकी कुशल पारदर्शिता और नेतृत्व में हम सभी पार्टी को सुदृढ़ और सशक्त बनाने का कार्य करेंगे, और पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करेंगे जनता अब तैयार है, भाजपा सरकार को आइना दिखाने के लिए, क्योंकि प्रदेश और देश की जनता को भाजपा ने ठगने का कार्य किया है। भाजपा को न महंगाई दिखती है न बेरोजगारी दिखती है और न ही सुरक्षा दिखती है, अपराध अपने चरम पर है भाजपा सुरक्षित माहौल देने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है।वो केवल जनता के वोटों का दुरूपयोग करना जानती है और बेइमानी के जरिए सरकार बनाना जानती है, लेकिन हम कांग्रेस जन सदैव जनहित के मुद्दों की लड़ाई लड़े हैं और आगे भी लड़ेंगे कांग्रेस पार्टी ही जनता की पार्टी है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष तलत अज़ीम,पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष राजीव गांधी पंचायतीराज मनोज पटेल,जिला उपाध्यक्ष उदय यादव,नैय्यर रिजवी,जिला महासचिव श्याम सिंह भदौरिया,मोहम्मद फरमान,युवक कांग्रेस के नेता कृष्णा यादव,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,नगर अध्यक्ष निक्की पाण्डेय,आयूष यादव,व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश केसरवानी,नगर अध्यक्ष करारी शकील अब्बास,शहर अध्यक्ष फ़ुजैल हाशमी,हरिकेश त्रिपाठी, सुधाकर तिवारी,केके मिश्रा,राकेश कनौजिया,फूल सिंह चौहान,किशोर वार्ष्णेय,डाक्टर नाइम अहमद,कामरान अज़ीम,फैज अहमद,माज अहमद,शाद अहमद,तौहीद अहमद,अमित पाण्डेय,दीपक शर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।







