कौशाम्बी: PET-2026 परीक्षा को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस, सीओ ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश,
यूपी के कौशाम्बी जनपद में आयोजित हो रही PET-2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कौशाम्बी पुलिस अलर्ट मोड पर है।
इसी क्रम में शुक्रवार को सीओ कौशाम्बी अरुण कुमार शुक्ला ने थाना महेवाघाट क्षेत्रान्तर्गत जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज, सरसवां में बने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीओ ने परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकलविहीन कराने, परीक्षार्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न होने देने के लिए सख्त निर्देश दिए।







