डीएम ने ई.वी.एम. एवं वी.वी.पैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण

कौशाम्बी: डीएम ने ई.वी.एम. एवं वी.वी.पैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण,

यूपी के कौशाम्बी जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार डीएम डॉ. अमित पाल ने शुक्रवार को ई.वी.एम. एवं वी.वी.पैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया।

डीएम ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सी.सी.टी.वी. का अवलोकन एवं लॉगबुक का अवलोकन किया।

इस अवसर पर एडीएम (वि./रा.) शालिनी प्रभाकर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor