पुलिस पर मारपीट करने और विपक्षी से जबरन सुलहनामा कराने का आरोप,पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार,ल

कौशाम्बी: पुलिस पर मारपीट करने और विपक्षी से जबरन सुलहनामा कराने का आरोप,पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार,

यूपी के कौशाम्बी जिले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है।मामला सराय अकिल थाना क्षेत्र के मेड़ुआ सेलमपुर गांव का है जहा के सुनील शर्मा ने कनैली चौकी इंचार्ज और सिपाही सुमित पर मारपीट करने, दबाव बनाकर विपक्षी से जबरन सुलहनामा कराने और पद का दुरुपयोग करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित सुनील शर्मा ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका उसके अपने भाइयों के साथ जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। उनके पिता का पिछले महीने ही निधन हुआ है। सुनील का आरोप है कि जमीन में अपने हिस्से और कानूनी अधिकार की बात करने पर उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें उनके पैर में लाठी से भी हमला किया गया।

पीड़ित ने बताया कि इसके बाद उन्हें कनैली चौकी ले जाया गया, जहां चौकी इंचार्ज के सामने उनके साथ मारपीट की गई। सुनील ने आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज और सिपाही सुमित ने दबाव बनाकर जबरन सुलहनामा लिखवा लिया। कथित तौर पर उनसे 9 हजार रुपये प्रतिमाह देने की बात भी कही गई और खराब हालत के बावजूद उन्हें कार से उनकी बहन के घर भेज दिया गया।पीड़ित ने बताया कि माता-पिता के निधन के बाद वह खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं और इस घटना से उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से काफी परेशानी हुई है।

सुनील शर्मा ने एसपी सत्यनारायण प्रजापत से न्याय की गुहार लगाते हुए मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच पूरी होने तक कनैली चौकी इंचार्ज और सिपाही सुमित पर कार्रवाई किया जाए, ताकि जांच प्रभावित न हो और दोबारा उत्पीड़न की आशंका न रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor