भारतीय मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉ मुमताज़ आलम रिज़वी ने विपक्ष पर साधा निशाना, अखिलेश यादव को बताया मुसलमानों का फर्जी हितैषी,बोले भाजपा को सिर्फ और सिर्फ बहन मायावती ही हरा सकती हैं

कौशाम्बी: भारतीय मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉ मुमताज़ आलम रिज़वी ने विपक्ष पर साधा निशाना, अखिलेश यादव को बताया मुसलमानों का फर्जी हितैषी,बोले भाजपा को सिर्फ और सिर्फ बहन मायावती ही हरा सकती हैं,

यूपी के कौशाम्बी जिले में प्रेस वार्ता कर बहुजन समाज पार्टी को खुला समर्थन देने वाले भारतीय मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉ मुमताज़ आलम रिज़वी ने कहा कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में अगर भाजपा को कोई हरा सकता है और सत्ता परिवर्तन कर सकता है तो वो बहन कुमारी मायावती हैं। उन्होंने कहा कि आयरन लेडी, उत्तर प्रदेश में चार बार की मुख्यमंत्री बसपा सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती को 2027 में उत्तर प्रदेश का पांचवी बार मुख्यमंत्री और 2029 में भारत का प्रधानमंत्री बनाने तथा बसपा उत्त्तर प्रदेश की मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए वह लगातार भ्रमण कर रहे है।

उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में एक हवा बनाई गई है कि मुसलमान समाजवादी पार्टी के साथ है और बसपा के साथ नहीं है। सवाल यह है कि मुस्लिम बसपा के साथ क्यों नहीं है और समाजवादी पार्टी के साथ क्यों है? काम तो बहन जी सरकार ने किया है, उन्होंने मायावती सरकार के ज़रिए किये गए 100 कामों को भी गिनाया। उन्होंने कहा क्या समाजवादी पार्टी अपने कोई भी पांच काम गिना सकती है जो 2012 से 2017 में किया हो, जबकि बहन जी ने 2007 से 2012 तक में 100 से ज़्यादा काम किए हैं।

उन्होंने कहा कि हज हाउस बनवाया, माइनॉरिटी कमीशन बनाया, माइनॉरिटी फाइनेंस कारपोरेशन बनाया, मुस्लिम बच्चियों के लिए स्कॉलरशिप शुरू की, 350 मदरसों को सरकारी करण कराया, दंगाइयों को जेल भेजा, माफियाओं को जेल भेजा, लॉ एंड आर्डर का जवाब नहीं। 7000 उर्दू टीचर्स की भर्ती कराई, उर्दू अनुवादक की खाली जगह भरी। क्या यह काम समाजवादी पार्टी सरकार ने किया? रिज़वी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जहाँ तक भाजपा का सवाल है तो वह तो खुली किताब है , मुस्लिम भाजपा को नहीं समाजवादी पार्टी को वोट करता है तो सवाल किस्से होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बुलेट बुलडोज़र के अलावा कुछ भी नहीं , लॉ एंड आर्डर फेल है। जो काम हुए हैं उनमे घोटालों की चर्चा आम है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम वोटर्स ने 2017 में समाजवादी पार्टी को वोट किया , 2022 में भी किया लेकिन सरकार नहीं बदली इसलिए इस बार बहन कुमारी मायावती को वोट करे ताकि बदलाव हो सके।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोहम्मद वैस नेता जी, प्रदेश प्रवक्ता, मंडल संयोजक मोहम्मद फ़िरोज़ सिद्दीक़ी, सैयद अहसन शिफ़ाअत, जिला अध्यक्ष जावेद आलम उर्फ़ रौशन अंसारी, मोहम्मद महताब, नगर सचिव फतेहपुर, मोहम्मद परवेज़ , नगर अध्यक्ष अजुहा, मुबीन अहमद , नगर सचिव , मोहम्मद हज़र नगर सचिव, मोहम्मद ओवैस, नगर सचिव , मोनिस अहमद ज़ुबैर अहमद अंसारी , संयोजक खागा समेत सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor