कौशाम्बी: कौशाम्बी कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में वोट बचाओ देश बचाओ महारैली में शामिल हुए सैकड़ों कार्यकर्ता,
दिल्ली में इंडिया गठबंधन के तत्वावधान में आयोजित “वोट बचाओ देश बचाओ” महारैली में कौशाम्बी जिले के कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली रामलीला मैदान पहुंचकर महारैली में भाग लिया।
इस दौरान गौरव पांडे ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा और इंडिया गठबंधन के तमाम नेताओं के नेतृत्व में आयोजित या रैली जो कि वोट बचाओ देश बचाओ के तहत आयोजित की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य देश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के द्वारा लगातार चुनावों में धांधली और वोट चोरी के क्रम में था, आज देश में भाजपा की सरकार केवल ज्ञानेश कुमार के कृपा पर चल रही है, ज्ञानेश कुमार ने जनता के वोटों से खिलवाड़ कर सीधे तौर पर भाजपा को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है । देश की जनता अब जान चुकी है कि देश अब राहुल गांधी की तरफ उम्मीदों से देख रहा है देश ने अपना नेता चुन लिया है और संकल्पित हो चुकी है कि आगामी चुनावों में अपने मतों की रक्षा करते हुए इन्हें करारा जवाब देगी ! राहुल गांधी के नेतृत्व में जनहित की सरकार बनाएगी।
रैली में पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,रजनीश पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष राम सूरत रैदास,आशीष मिश्रा पप्पू,जिला महासचिव मोहम्मद फरमान, नूरत जमा, सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव,रमेश यादव यादव,आयुष यादव,कार्यालय प्रभारी हेमंत रावत,नौशे आलम,इंद्रपाल रैदास,सागर यादव,शशि मिश्रा, बरसाती लाल पंडा,किसान कांग्रेस अध्यक्ष मथुरा दुबे,अर्पित यादव,अजीत सिंह, मोती लाल, बुग्गी लाल, प्रदीप सिंह पटेल राज कुमार, दुर्गेश प्रजापति, विजय सिंह यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।








