कौशाम्बी: PET-2026 परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया भ्रमण,पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश,
यूपी के कौशाम्बी जनपद में आयोजित UPSSSC PET-2026 परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रही।
रविवार को आयोजित PET परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसपी सत्यनारायण प्रजापत जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एसपी ने परीक्षा केंद्रों के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक व्यवस्था और अंदर की व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करें, परीक्षार्थियों को आवागमन में आवश्यक सहयोग प्रदान करें और किसी भी प्रकार की अफवाह या गड़बड़ी पर तत्काल कार्रवाई करें। परीक्षा की शुचिता एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।








