कौशाम्बी: कौशाम्बी में सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज समेत चार नामजद और सैकड़ों समर्थकों पर मुकदमा दर्ज,मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी की तहरीर पर करारी पुलिस ने दर्ज की FIR,
यूपी के कौशाम्बी जिले की राजनीति में बड़ी हलचल मची हुई है, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मंझनपुर विधायक इंद्रजीत सरोज समेत चार नामजद और सैकड़ों अज्ञात समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने भाजपा नेता एवं नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वीरेंद्र सरोज फौजी ने करारी थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह प्रयागराज जा आरहे थे रास्त में म्योर के पास सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे और जान से मारने की नीयत से उनकी गाड़ी का घेराव किया। इस दौरान उनके साथ गाली-गलौज किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मंझनपुर से विधायक इंद्रजीत सरोज समेत चार लोगों को नामजद करते हुए सैकड़ों अज्ञात समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई के बाद जिले की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। एक ओर जहां मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
वहीं पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्षता से जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।







