कौशाम्बी में दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, दोनों चालकों की मौके पर मौत,तीन घायल

कौशाम्बी: कौशाम्बी में दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, दोनों चालकों की मौके पर मौत,तीन घायल,

यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र के बाजापुर मोड़ के पास देर रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों के चालकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मृतकों की पहचान समर सिंह (24 वर्ष) चरवा क्षेत्र का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह रिश्तेदारी में दावत खाकर वापस लौट रहा था और दुआरा हंसराज यादव (40 वर्ष) कड़ा धाम फरीदागंज का रहने वाला था। हादसे में उसका बेटा सौरभ यादव (13 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया है।

बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार दो युवक निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे, जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक मंझनपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बाजापुर मोड़ के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

सीओ मंझनपुर सौरभ सामंत ने बताया कि देर रात दो बाइकों में अन इसमें टक्कर हो गई,जिसमे दोनों बाइक के चालकों की मौत हो गई है ,जबकि तीन लोग घायल है जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor